जेसीएम, अभाविप, झाविछामो व आजसू प्रत्याशियों ने जोर लगाया

Published at :20 Sep 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
जेसीएम, अभाविप, झाविछामो व आजसू प्रत्याशियों ने जोर लगाया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को झारखंड छात्र मोरचा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड विकास छात्र मोरचा और आजसू के उम्मीदवारों ने ग्रामीण इलाके में जमकर प्रचार किया. अपने समर्थन में छात्र-छात्राओं से वोट मांगे. संबंधित राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रचार अभियान में […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को झारखंड छात्र मोरचा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड विकास छात्र मोरचा और आजसू के उम्मीदवारों ने ग्रामीण इलाके में जमकर प्रचार किया. अपने समर्थन में छात्र-छात्राओं से वोट मांगे. संबंधित राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रचार अभियान में आज खूब जोर लगाया. सभी छात्र संगठनों के उम्मीदवार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.जेसीएम के उम्मीदवार अर्जुन पूर्ति, राहुल वाजपेयी, रासु भुइया, बाप्तु महतो,

राजीव गिरी आदि के नेतृत्व में गांवों का दौरा किया. वहीं अभाविप के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रभारी अरुण बारिक, गौरी शंकर महतो, पिकलू घोष, अभिजीत बाग, चंदन सीट आदि ने नेतृत्व में गांवों का दौरा कर अपने समर्थन में प्रचार किया. इधर, झारखंड विकास छात्र मोरचा और आजसू के उम्मीदवारों ने भी गांवों में प्रचार अभियान चलाया और अपने समर्थन में वोट मांगे. कई छात्र संगठनों ने वोटरों को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की है. वहीं वोटरों के भोजन आदि की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola