जेसीएम+एसीएस के छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Published at :19 Sep 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
जेसीएम+एसीएस के छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में झारखंड छात्र मोरचा और आदिवासी छात्र संगठन गंठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहा है. दोनों छात्र संगठनों ने छह पदों पर तीन- तीन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापस लेने के बाद जेसीएम और एसीएस के छह प्रत्याशी चुनाव […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में झारखंड छात्र मोरचा और आदिवासी छात्र संगठन गंठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहा है. दोनों छात्र संगठनों ने छह पदों पर तीन- तीन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापस लेने के बाद जेसीएम और एसीएस के छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं.

अध्यक्ष पद पर दशमत मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर जमादार सोरेन, सचिव पद पर मधु हांसदा, संयुक्त सचिव पद पर सालगे सोरेन, उप सचिव पद पर रामजीत टुडू और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जसमती गोड़सोरा चुनाव मैदान में हैं. जेसीएम के चुनाव प्रभारी अभिषेक पंडा और एसीएस के चुनाव प्रभारी सिदो मार्डी ने कहा कि इस चुनाव में गंठबंधित उम्मीदवारों की जीत तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola