East Singhbhum News : भैंसा ने अपने मालिक को ही पटक-पटक कर मार डाला

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Apr 2026 11:40 PM

विज्ञापन

पटमदा के सुंदरपुर गांव की घटना, बचाव करने पहुंचे लोगों को भी भैंसा ने खदेड़ा

विज्ञापन

पटमदा.

महुलवना पंचायत के सुंदरपुर गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां पालतू भैंसा ने अपने ही मालिक युगल महतो (45) को पटक-पटक कर मार डाला. घटना बुधवार शाम छह बजे की है. परिजनों के अनुसार युगल महतो रोज की तरह बुधवार शाम 6 बजे अपने दोनों भैंसों को चराने के लिए घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एकासिया बागान के पास गया था. इसी दौरान अचानक भैंसा उग्र हो गया और उसने युगल महतो पर हमला कर दिया. युगल कमर दर्द के कारण बेल्ट पहने हुए थे, जिसमें भैंसे का सींग उसमें फंस गया. इसके बाद भैंसा उन्हें लगातार पटकता रहा, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के समय पास के तालाब किनारे मौजूद कुछ लोग जब उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे, तो भैंसे ने उनपर भी हमला करने की कोशिश की तो वे लोग वहां से भाग निकले. काफी देर तक भैंसा शव के पास ही खड़ा रहा. घटना के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल के पास पहुंचे. भैंसे को काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान उसने एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया. देर रात परिवार के लोगों द्वारा युगल महतो का अंतिम संस्कार कर दिया गया. गुरुवार सुबह उस हमलावर भैंसे को पकड़कर लायाडीह साप्ताहिक पशु हाट में लाकर एक लाख रुपये में बेच दिया गया.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola