कौन किस पद के लिए लड़ेगा, पर सस्पेंस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

जेसीएम ने की सभी छह पदों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जेसीएम ने सभी छह पदों के लिए छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा,पद पर सस्पेंस बरकरार 16 सितंबर को नेताजी शिशु उद्यान में होगा जेसीएम का सम्मेलन बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में 20 सितंबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव को लेकर […]
विज्ञापन
जेसीएम ने की सभी छह पदों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
जेसीएम ने सभी छह पदों के लिए छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा,पद पर सस्पेंस बरकरार
16 सितंबर को नेताजी शिशु उद्यान में होगा जेसीएम का सम्मेलन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में 20 सितंबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव को लेकर स्थानीय विधायक कार्यालय में मंगलवार की शाम झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन कर सभी छह छह पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. हालांकि कौन किस पद का उम्मीदवार होगा, इसे एक रणनीति के तहत ससपेंस बरकरार रखा गया है. संवाददाता सम्मेलन में जिप सदस्य सह पूर्व छात्र नेता अर्जुन पूर्ति, राजीव गिरी, राहूल बाजपेयी, उमेश राउत, बाप्तु महतो, रामनाथ कर्मकार, मंडल हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
अर्जुन पूर्ति ने उम्मीदवारों में भारती गोस्वामी, ब्रतती घाटवारी, सोमेन कुइला, अंजली सिंह मुंडा, हंबीर हेंब्रम और काजल महतो के नाम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि कौन उम्मीदवार किस पद से चुनाव लड़ेगा, इसकी घोषणा बाद में की जायेगी. उन्होंने जेसीएम के एक साल की उपलब्धियों को गिनवाया और कहा कि जेसीएम ने कॉलेज के विकास व शैक्षणिक माहौल बेहतर करने के लिए एक साल में बेहतर काम किया है. इस चुनाव में इसका लाभ मिलेगा. इस पिछले चुनाव की तर्ज पर ही इस चुनाव में भी जेसीएम के सभी छह उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगी और अन्य छात्र संगठनों का सुपड़ा साफ होगा. श्री पूर्ति ने कहा कि आगामी 16 सितंबर को नेताजी शिशु उद्यान में जेसीएम का सम्मेलन आयोजित होगा. इसमें जेसीएम के सभी सदस्य उपस्थित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




