सभी सीटों पर प्रत्याशी देगा झाविछा मोरचा

Published at :14 Sep 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
सभी सीटों पर प्रत्याशी देगा झाविछा मोरचा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में 20 सितंबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव की तैयारी में झारखंड विकास छात्र मोर्चा ने भी कमर को कस लिया है. उम्मीदवारों के चयन के मसले पर संगठन लगातार बैठक कर रहा है. शीघ्र सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी. झारखंड विकास मोर्चा […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में 20 सितंबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव की तैयारी में झारखंड विकास छात्र मोर्चा ने भी कमर को कस लिया है. उम्मीदवारों के चयन के मसले पर संगठन लगातार बैठक कर रहा है. शीघ्र सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी. झारखंड विकास मोर्चा के नेता समीर महंती ने कहा कि पार्टी का छात्र संगठन सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगा. इस चुनाव में झाविछामो एक शक्ति के रूप में उभरेगा.

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की छीना झपटी चल रही है. इसलिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गयी है. सभी छह उम्मीदवार तय कर लिये गये हैं. संगठन के छात्र चुनाव में जुट गये हैं. गांवों का दौरा कर प्रचार और प्रसार किया जा रहा है. श्री महंती ने कहा कि इस चुनाव में अभाविप के साथ गठबंधन की बातचीत चल रही थी. संगठन ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola