रिटायर शिक्षक व सैनिक का सम्मान 27 को

Published at :08 Sep 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर शिक्षक व सैनिक का सम्मान 27 को

पूर्व जन प्रतिनिधि सम्मानित किये जायेंगे विधायक करेंगे युवाओ‍ं का मार्गदर्शन बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में आगामी 27 सितंबर को विधायक कुणाल षाड़ंगी का मार्गदर्शन समारोह आयोजित होगा. उक्त समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त सैनिक और पूर्व जनप्रतिनिधियों (प्रमुख, विधायक, सांसद इत्यादि) को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में युवा पीढ़ी उनका मार्गदर्शन लेगी. उक्त समारोह में […]

विज्ञापन

पूर्व जन प्रतिनिधि सम्मानित किये जायेंगे

विधायक करेंगे युवाओ‍ं का मार्गदर्शन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में आगामी 27 सितंबर को विधायक कुणाल षाड़ंगी का मार्गदर्शन समारोह आयोजित होगा. उक्त समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त सैनिक और पूर्व जनप्रतिनिधियों (प्रमुख, विधायक, सांसद इत्यादि) को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में युवा पीढ़ी उनका मार्गदर्शन लेगी. उक्त समारोह में राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी.
इसके लिए विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को रांची में राज्यपाल से मुलाकात की. विधायक ने उन्हें समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया. विधायक ने बताया कि राज्यपाल ने समारोह में आने का आमंत्रण स्वीकार किया.
बहरागोड़ा कॉलेज में संताली शुरू करने की मांग
विधायक ने राज्यपाल से बहरागोड़ा कॉलेज में ओड़िया
और संथाली भाषा में पीजी की पढ़ाई शुरू करवाने की मांग की. विधायक ने कहा कि इन दोनों भाषाओं के लिए पर्याप्त शिक्षक और विद्यार्थी हैं. यहां उक्त भाषाओं में पीजी की पढ़ाई शुरू हो जाने से कई विद्यार्थियों को मदद मिलेगी. विधायक ने चाकुलिया-बुड़ामारा रेल लाइन का मामला प्रधानमंत्री के समक्ष रखने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया. राज्यपाल ने बताया कि पीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आने वाले बजट सत्र में इस योजना के सर्वे के लिए राशि उपलब्ध करायी जायेगी.
विधायक ने राज्यपाल को दिया आमंत्रण, आयेंगी राज्यपाल
कासमार उमवि में बच्चों को दिया जाता है आधा अंडा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola