पहाड़ पर चढ़ हाथियों को खदेड़ रहे हैं ग्रामीण

Published at :02 Aug 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ पर चढ़ हाथियों को खदेड़ रहे हैं ग्रामीण

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत में हाथियों से त्रस्त ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने में जुटे हैं. सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने के लिए दुमहा पहाड़ पर चढ़े. दिन भर हाथियों को खदेड़ते रहे. पहाड़ से उतरने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि बंगाल सरकार से झारखंड सरकार बात करे, ताकि हाथियों […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत में हाथियों से त्रस्त ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने में जुटे हैं. सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने के लिए दुमहा पहाड़ पर चढ़े. दिन भर हाथियों को खदेड़ते रहे. पहाड़ से उतरने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि बंगाल सरकार से झारखंड सरकार बात करे, ताकि हाथियों को कॉरीडोर चालू हो सके. हाथी बंगाल होते हुए चाकुलिया तक जा सकें. ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में सांसद और विधायक पहल करें.

इस मामले में सार्थक पहल नहीं हुई, तो एनएच 33 जाम किया जायेगा. आसना और कुदाकोचा गांव से प्रति घर 30 रूपये चंदा कर पटाखा खरीदे थे. ग्रामीण लगभग 5 बजे दुमहा पहाड़ से उतरे. हाथियों को दुमहा पहाड़ से बुरूडीह तक भगाया. फिर भी हाथी वहीं आ गये. लगभग 30 से 35 हाथी पहाड़ के पास जमे थे.

इस मौके पर अर्जुन मुर्मू, नरसिंह टुडू, राम चंद्र मार्डी, बिरसा टुडू, रामेश्वर हांसदा, नारायण मुर्मू, किसान टुडू, सुराई टुडू, बहादुर टुडू, बरीया मुर्मू, माधो मुर्मू, गौरी नाथ मुर्मू, बाघराय मार्डी, करिया मुर्मू, दासमात मुर्मू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola