ऑनलाइन नामांकन से छात्राओं को हो रही परेशानी

Published at :22 Jul 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन नामांकन से छात्राओं को हो रही परेशानी

घाटशिला : घाटशिला बीडीएसएल डिग्री महिला कॉलेज के स्नातक पार्ट वन में 1250 नामांकन लेने को स्वीकृति मिली है, लेकिन अबतक सिर्फ 78 छात्राओं का नामांकन हुआ है. कोल्हान विश्वविद्यालय के आदेशानुसार छात्राओं को ऑनलाइन नामांकन लेना हैं. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन के लिए छात्राओं को बैंक […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला बीडीएसएल डिग्री महिला कॉलेज के स्नातक पार्ट वन में 1250 नामांकन लेने को स्वीकृति मिली है, लेकिन अबतक सिर्फ 78 छात्राओं का नामांकन हुआ है. कोल्हान विश्वविद्यालय के आदेशानुसार छात्राओं को ऑनलाइन नामांकन लेना हैं. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला ने बताया कि

ऑनलाइन नामांकन के लिए छात्राओं को बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इसके कारण नामांकन कम हुआ है. नामांकन के लिए 120 छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन भरा है. गुरुवार तक कला में 65 और वाणिज्य संकाय में 13 नामांकन हो पाया है.

ऑफलाइन नामांकन के लिए शिक्षा मंत्री से मिली डॉ बाला : डॉ पुष्कर बाला ने बताया कि वह 20 जुलाई को मंत्री नीरा यादव से मिली थीं. उन्होंने महिला कॉलेज में ऑफलाइन नामांकन का प्रस्ताव रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola