डुमरिया फीडर से टाउनशिप में बिजली आपूर्ति का विरोध

Published at :21 Jul 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया फीडर से टाउनशिप में बिजली आपूर्ति का विरोध

डुमरिया फीडर के उपभोक्ताओं ने की बैठक मुसाबनी : डुमरिया फीडर के विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को केलाबगान में बैठक की. उन्होंने टाउनशिप में डुमरिया फीडर से बिजली आपूर्ति का विरोध किया. डीएसपी अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी हंसे उरांव ने नाराज उपभोक्ताओं को समझा कर शांत कराया. डुमरिया फीडर के उपभोक्ताओं का कहना है […]

विज्ञापन

डुमरिया फीडर के उपभोक्ताओं ने की बैठक

मुसाबनी : डुमरिया फीडर के विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को केलाबगान में बैठक की. उन्होंने टाउनशिप में डुमरिया फीडर से बिजली आपूर्ति का विरोध किया. डीएसपी अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी हंसे उरांव ने नाराज उपभोक्ताओं को समझा कर शांत कराया. डुमरिया फीडर के उपभोक्ताओं का कहना है कि टाउनशीप में बिजली का लोड अधिक है. ऐसे में डुमरिया फीडर से बिजली आपूर्ति किए जाने से डुमरिया फीडर का पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो जायेगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र में परेशानी बढ़ेगी. डीएसपी ने आश्वासन दिया कि दिन में टाउनशिप को बिजली नहीं दी जायेगी.
जबतक टाउनशिप में नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लग जाता, तबतक अस्थायी तौर पर पानी आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक काम के लिए रात 11 बजे से सुबह तक बिजली आपूर्ति की जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि जब उनका ट्रांसफॉर्मर खराब होता है, तब टाउनशिप के ट्रांसफॉर्मर से वैकल्पिक तौर पर बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है. डीएसपी ने कहा कि जब कभी डुमरिया फीडर में खराबी आयेगी, तो टाउनशीप के ट्रांसफॉर्मर से गांव में बिजली आपूर्ति की जायेगी.
मौके पर नृपेंद्र नाथ गिरी, साहिल, राजू नायर, आइजुल खान, बनमाली बेलदार, बाबू नायर, जूनी पातर, मल्लू, शकील, रीना देवी, लक्ष्मी पातर समेत पारूलिया, बादिया, महुलबेड़ा, केलाबगान, टेटाबादिया गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola