30 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति देने की मांग

घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह को आवेदन देकर घाटशिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आवेदन देकर यूजी पार्ट वन और यूजी पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 30 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के साथ भरने देने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि 20 जुलाई तक […]
घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह को आवेदन देकर घाटशिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आवेदन देकर यूजी पार्ट वन और यूजी पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 30 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के साथ भरने देने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि 20 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है. 25 जुलाई तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि है.
अभी तक कई विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका है. ऐसे विद्यार्थी विलंब शुल्क देने में असमर्थ हैं. बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 30 जुलाई की जाय. इधर, श्री बेहरा ने बताया कि भवन शिलान्यास के दौरान कुलपति से रसायन विज्ञान लैब के लिए नया भवन बनाने की मांग की गयी थी. उन्होंने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में टीम भेज कर भवन की स्थिति की जानकारी ली जायेगी. मगर 10 दिन बाद भी कोल्हान विश्वविद्यालय से टीम नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




