कुल सचिव से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

घाटशिला : केयू के कुल सचिव को घाटशिला कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ बिनोद कुमार के माध्यम से बुधवार को छात्र संघ के सदस्यों ने आवेदन देकर यूजी पार्ट वन और यूजी पार्ट टू की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की. कुल सचिव को लिखे पत्र में छात्र संघ […]
घाटशिला : केयू के कुल सचिव को घाटशिला कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ बिनोद कुमार के माध्यम से बुधवार को छात्र संघ के सदस्यों ने आवेदन देकर यूजी पार्ट वन और यूजी पार्ट टू की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की. कुल सचिव को लिखे पत्र में छात्र संघ ने कहा है
कि कॉलेज में छात्रों की संख्या अधिक है. कॉलेज में कर्मचारियों की कमी के कारण बहुत से छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरने में असमर्थ हैं. इसके कारण यूजी पार्ट वन और यूजी पार्ट टू की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ायी जाय. आवेदन में छात्र संघ के अध्यक्ष दशमत किस्कू, उपाध्यक्ष श्याम हेंब्रम, रमेश वंशीयार, संदीप कुमार, शिल्पा रानी सोरेन, डोमन महतो, भास्कर मार्डी, अदिति मुर्मू, पार्वती हांसदा, श्यामा सेनगुप्ता समेत छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




