शराब हटाओ, गांव बचाओ के नारे के साथ निकली महिलाओं की रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : प्रखंड की जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव को शराब मुक्त करने के लिए बुधवार को सती तुलसी महिला समिति, मां सरस्वती महिला समिति, मां गोशानी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं ने रैली निकाली. इसमें श्यामसुंदपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी, पंचायत के मुखिया प्रभाष हांसदा, पंसस बाघराय मांडी, उप मुखिया सचिन […]
विज्ञापन
चाकुलिया : प्रखंड की जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव को शराब मुक्त करने के लिए बुधवार को सती तुलसी महिला समिति, मां सरस्वती महिला समिति, मां गोशानी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं ने रैली निकाली. इसमें श्यामसुंदपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी, पंचायत के मुखिया प्रभाष हांसदा, पंसस बाघराय मांडी, उप मुखिया सचिन महतो, ग्राम प्रधान कान्हु राम हांसदा, भवतारण गिरी, रघुनाथ हांसदा आदि शामिल थे.
हरिनिया क्लब भवन से महिलाओं ने हाथों में नारा लिखित तख्तियां लेकर रैली निकाली. रैली ने गांव का परिभ्रमण किया. जुलूस में शामिल महिलाएं शराब क्यों पीते हो, बसा घर क्यों उजाड़ते हो, शराब हटाओ गांव बचाओ, गांव में आज से शराब बंद करो आदि नारा लगा रही थीं.
जुलूस के बाद महिलाओं ने गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में महिलाओं ने कहा कि महिला समितियों की ओर से गांव में संचालित शराब भट्ठियों के संचालकों को शराब चुलाई बंद करने की बात कही जायेगी. इसके बावजूद भी शराब भट्ठियां संचालित रहती है, तो पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में शीला रानी गोस्वामी, शांति लता सिंह, सनती गिरी, तिलोतमा दास, सीता रानी दास, शोभा रानी दास आदि उपस्थित थीं.
शराब बंदी अभियान में पुलिस करेगी सहयोग : थाना प्रभारी
मौके पर थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि शराब बंदी के लिए पुलिस महिलाओं का सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण बतायें कि कहां अवैध रूप से शराब भट्ठियां संचालित हैं. भट्ठी के संचालक पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




