जानलेवा हमला के आरोपी फरार,गुहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के हाटचाली स्थित साप्ताहिक हाट में अंबिका साव के चार पुत्रों पर भुजाली, रड, चापड़ से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी कुंदन साव, संदीप साव और जीतेंद्र साव अब तक फरार है. दो आरोपी रघुनाथ साव और चंदन साव को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के हाटचाली स्थित साप्ताहिक हाट में अंबिका साव के चार पुत्रों पर भुजाली, रड, चापड़ से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी कुंदन साव, संदीप साव और जीतेंद्र साव अब तक फरार है. दो आरोपी रघुनाथ साव और चंदन साव को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अंबिका साव ने फरार अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एसएसपी, ग्रामीण एसपी और घाटशिला के एसडीपीओ से की है.
अंबिका साव ने बताया कि फरार आरोपी उन्हें और उनके पुत्रों को लगातार जान से मारने की धमकी दे रही है.
घटना के कई माह बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ गया है. इस घटना में अंबिका साव से चारों पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. चारों का इलाज टीएमएच में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




