परीक्षा से लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2016 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित माटिहाना के पास एनएच-6 पर विपरीत दिशा से आ रहे कोयला से लदे ट्रक (ओडी14सी-2151) ने साइकिल सवार बहरागोड़ा कॉलेज के इंटर प्रथम वर्ष के जामजुरकी गांव निवासी छात्र अनंत हेंब्रम को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम पांच बजे की […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित माटिहाना के पास एनएच-6 पर विपरीत दिशा से आ रहे कोयला से लदे ट्रक (ओडी14सी-2151) ने साइकिल सवार बहरागोड़ा कॉलेज के इंटर प्रथम वर्ष के जामजुरकी गांव निवासी छात्र अनंत हेंब्रम को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम पांच बजे की है. वह अर्थशास्त्र की परीक्षा देकर कॉलेज से साइकिल से अपने गांव जा रहा था. हादसे के बाद ट्रक खेत में पलट गया. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया.
परीक्षा से लौट रहे…
पांच लाख मुआवजे की मांग पर छात्र-छात्राओं और छात्र नेताओं ने एनएच को जाम कर दिया. लगभग साढ़े चार घंटे हाइवे जाम रहा. इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ट्रक मालिक द्वारा एक लाख मुआवजा देने की घोषणा के बाद जाम हटा. ट्रक मालिक विजय चौधरी ने मृतक के पिता सुनाराम हेंब्रम को तत्काल 50 हजार रुपये भिजवाये.
ऐसे घटी घटना : अनंत हेंब्रम एनएच के किनारे से साइकिल से जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक एक ट्रेलर को ओवर टेक करने लगा. इसी क्रम में ट्रक ने साइकिल सवार अनंत हेंब्रम को रौंद दिया और खेत में पलट गया.
बहरागोड़ा
विरोध में एनएच-6 चार घंटे जाम, माटिहाना के पास हुई दुर्घटना
बहरागोड़ा कॉलेज में परीक्षा देकर साइकिल से लौट रहा था छात्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




