7 दिन में राशन नहीं मिला, तो दुकान बंद करा देंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2016 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह: उलदा के 300 परिवारों को 10 माह से राशन नहीं, जविप्र दुकान का घेराव कर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित छोटा और बड़ा उलदा गांव के करीब 300 परिवार अक्तूबर 2015 से जन वितरण प्रणाली के अनाज पाने से वंचित हैं. बुधवार को ग्रामीणों ने उलदा गांव […]
विज्ञापन
गालूडीह: उलदा के 300 परिवारों को 10 माह से राशन नहीं, जविप्र दुकान का घेराव कर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित छोटा और बड़ा उलदा गांव के करीब 300 परिवार अक्तूबर 2015 से जन वितरण प्रणाली के अनाज पाने से वंचित हैं. बुधवार को ग्रामीणों ने उलदा गांव में संचालित जविप्र दुकान का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर राशन से वंचित परिवारों को राशन मिलना शुरू नहीं हुआ, तो गांव में संचालित दोनों राशन दुकानों को बंद करा देंगे. अन्य गांवों के लोगों को राशन मिल रहा.
वहीं छोटा और बड़ा उलदा के गरीब परिवार राशन से वंचित हैं. अपने गांव में जविप्र दुकान क्यों संचालित होने देंगे. हमारे गांव में जविप्र दुकान संचालित हो रहा है. गांव के गरीब राशन से वंचित हैं. इस गांव में आज एमओ आये थे. ग्रामीणों के जमा होने के पहले वे चले गये.
नयी सूची बनी, पर राशन कार्ड नहीं मिला
विरोध प्रदर्शन में शामिल मां मनसा महिला मंडल, मां सरस्वती, गृह लक्ष्मी, राधा कृष्ण मां दुर्गा, उलदा महिला मंडल की सदस्य, ग्राम प्रधान छुटू सिंह, वार्ड मेंबर रंजीत महतो एवं ग्रामीणों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सूची से वंचित परिवारों की नयी सूची बनायी गयी है. अब तक नयी सूची में दर्ज लाभुकों को राशन कार्ड नहीं दिया गया है.
छोटा और बड़ा उलदा गांव के करीब 300 परिवारों को न तो पीएच और न ही अंतोदय कार्ड मिला है.
अक्तूबर 2015 से नहीं मिल रहा अनाज
उलदा जविप्र दुकान में 89 कार्ड, सभी पुतड़ू गांव का
उलदा गांव में उलदा महिला समूह के नाम जविप्र दुकान संचालित है. समूह की अध्यक्ष प्रमिला महतो,सचिव अनिता महतो, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, सदस्य पूनम महतो आदि ने बताया कि हमारे दुकान में पीएच 64 और अंतोदय के 25 लाभुक हैं. कुल 87 राशन कार्ड हैं. सभी पुतड़ू गांव के लाभुक हैं. उलदा के एक भी लाभुक नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




