रामचंद्र का बेजुबां खून खोलेगा हत्या का राज

घाटशिला : घाटशिला के बिक्रमपुर स्थित बेथनी छात्रावास में रामचंद्र गिरी की नृशंस हत्या में मृतक के बेजुबां खून स्पष्ट रूप से कुछ गवाही दे रहा है. तीसरी मंजिल की छत से दूसरी मंजिल तक आने वाली सीढ़ी से सटी दीवार पर खून से सने हाथ के कई छाप पाये गये. दूसरी मंजिल पर जाने […]
घाटशिला : घाटशिला के बिक्रमपुर स्थित बेथनी छात्रावास में रामचंद्र गिरी की नृशंस हत्या में मृतक के बेजुबां खून स्पष्ट रूप से कुछ गवाही दे रहा है. तीसरी मंजिल की छत से दूसरी मंजिल तक आने वाली सीढ़ी से सटी दीवार पर खून से सने हाथ के कई छाप पाये गये. दूसरी मंजिल पर जाने वाली गली की दीवार पर भी खून के धब्बे पाये गये. इतना ही नहीं मृतक के कमरे में भी खून के धब्बे पाये गये. आशंका है कि हत्या के इस सनसनीखेज मामले का सुराग छात्र के कमरे से तीसरी मंजिल की छत के बीच है. पुलिस इस नजरिये से सुराग खोज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




