सीएम से सीआइडी जांच की मांग करेंगे : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि घाटशिला के बेथनी छात्रावास में छात्र रामचंद्र गिरी की हत्या की सीआइडी जांच की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से करेंगे. विधायक ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है. रामचंद्र गिरी के हत्यारों को कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोहरायी न जाये. […]
विज्ञापन
घाटशिला : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि घाटशिला के बेथनी छात्रावास में छात्र रामचंद्र गिरी की हत्या की सीआइडी जांच की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से करेंगे. विधायक ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है. रामचंद्र गिरी के हत्यारों को कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोहरायी न जाये. उन्होंने कहा कि सीआइडी जांच की मांग को लेकर वे 28 जून को रांची में मुख्यमंत्री से मिलेंगे.
छात्र रामचंद्र गिरी हत्याकांड का सच पुलिस जल्द सामने लाये. यह घटना निंदनीय है. इसकी जांच पुलिस हर बिंदु पर करे. आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई करे.
– लक्ष्मण टुडू, विधायक
छात्रावास में छात्र की हत्या की घटना निंदनीय है. इसका खुलासा पुलिस जल्द करे, ताकि जनता हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को पहचान कर सके.
– देवयानी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य
रामचंद्र गिरी हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा करे. घाटशिला में अबतक जितनी भी हत्याएं हुई हैं, पुलिस उनका खुलासा नहीं कर पायी है. दोषी बचने नहीं चाहिए.
– तापस चटर्जी, कांग्रेसी नेता
रामचंद्र गिरी हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी जल्द हो, वरना झाविमो उग्र आंदोलन करेगा. पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई करे. हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाये.
– समीर महंती, झाविमो नेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




