आंदोलनकारियों को भूल गयी है सरकार

Published at :27 Jun 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलनकारियों को भूल गयी है सरकार

बहरागोड़ा : हरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक स्थित जनसेवा भवन में रविवार को झारखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन बहरागोड़ा के अध्यक्ष सीताराम टुडू ने प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने बलिदान देकर झारखंड राज्य का गठन करवाया. अब इसका उपयोग सांसद और विधायक कर रहे हैं. यहां के सांसद और विधायक आंदोलनकारियों को भूल […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : हरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक स्थित जनसेवा भवन में रविवार को झारखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन बहरागोड़ा के अध्यक्ष सीताराम टुडू ने प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने बलिदान देकर झारखंड राज्य का गठन करवाया. अब इसका उपयोग सांसद और विधायक कर रहे हैं. यहां के सांसद और विधायक आंदोलनकारियों को भूल गये हैं. सरकार ने आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का आश्वासन दिया था.

वहीं पेंशन देने की घोषणा की थी. इसके बदले सांसद और विधायक का साल में दो बार वेतन बढ़ा दिया गया. सरकार आंदोलनकारियों को जेल भेज रही है. आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने के लिए एक बार फिर से आंदोलन करेंगे. इस अवसर पर सौमेंदु गोराई, सोमाय मांडी, शिल्हू मांडी, किशोर कुमार मांडी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola