नेत्रहीन शंकर की पत्नी को कैंसर नौ माह से नहीं मिल रहा अनाज

Published at :21 Jun 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
नेत्रहीन शंकर की पत्नी को कैंसर नौ माह से नहीं मिल रहा अनाज

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की उत्तरी मऊभंडार पंचायत के फूलपाल स्थित हरिजन कॉलोनी के हरिजन बदहाल हैं. कॉलोनी के शंकर करूआ दोनों आंखों से लाचार है. उसकी धर्मपत्नी गंगा करूआ कैंसर से पीड़ित है. शंकर को 9 माह से अनाज नहीं मिल रहा है. शंकर जिस घर में रहता है. उसकी स्थिति दयनीय है. घर […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की उत्तरी मऊभंडार पंचायत के फूलपाल स्थित हरिजन कॉलोनी के हरिजन बदहाल हैं. कॉलोनी के शंकर करूआ दोनों आंखों से लाचार है. उसकी धर्मपत्नी गंगा करूआ कैंसर से पीड़ित है. शंकर को 9 माह से अनाज नहीं मिल रहा है. शंकर जिस घर में रहता है. उसकी स्थिति दयनीय है.

घर में मक्खियां भिनखती रहती है. पत्नी को कैंसर होने के बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गयी. शंकर की उम्र 60 साल है. वह नेत्रहीन होने से रोजगार नहीं कर पाता है. उसकी ऐसी स्थिति देख कर पड़ोसी खाना खिलाते हैं. ऐसी स्थिति में पत्नी की कैंसर की बीमारी कैसे ठीक होगी. वह फर्श पर पड़ी- पड़ी अंतिम सांसे गिन रही हैं. इस परिवार का दुखड़ा सुनने वाला कोई नहीं है. शंकर का अंत्योदय कार्ड था. उसे 35 किलो चावल मिलता था. इससे पति और पत्नी का गुजारा होता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola