7.36 लाख से हर वार्ड में होगा विकास कार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

बड़ाकांजिया: कार्यकारिणी समिति की बैठक डुमरिया : डुमरिया की बड़ाकांजिया पंचायत के सामुदायिक भवन में सोमवार को मुखिया पार्वती हेंब्रम की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. इसमें पंसस और वार्ड सदस्य उपस्थित थे. बैठक में 14 वें वित्त आयोग की राशि 7.36 लाख रुपये पंचायत के प्रत्येक वार्ड में खर्च करने का निर्णय […]
विज्ञापन
बड़ाकांजिया: कार्यकारिणी समिति की बैठक
डुमरिया : डुमरिया की बड़ाकांजिया पंचायत के सामुदायिक भवन में सोमवार को मुखिया पार्वती हेंब्रम की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. इसमें पंसस और वार्ड सदस्य उपस्थित थे. बैठक में 14 वें वित्त आयोग की राशि 7.36 लाख रुपये पंचायत के प्रत्येक वार्ड में खर्च करने का निर्णय लिया गया. उक्त राशि का 10 प्रतिशत कार्यालय व्यय के लिए रखा जायेगा. मुखिया ने कहा कि वार्ड सदस्य योजना का प्रस्ताव दें. योजना का निरीक्षण करें.
इस बैठक में बीस सूत्री के अध्यक्ष बसंत कुमार मदिना, पंचायत सेवक विष्णु पूर्ति, पंसस रानुमदिना, वार्ड सदस्य आशुतोष महाकुड़, सुनिया मांडी, जोबारानी मुर्मू, लक्ष्मी मुर्मू, योगेश्वर बिरूआ, तानुआ बीबी, सुनील गिरी, प्रतीक्षा मंजरी गिरी, रीना बास्के आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




