बारिश में बही श्यामसुंदरपुर-कुलडीहा सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jun 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

हर साल बारिश में रहती है यही स्थिति जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत अंतर्गत श्यामसुंदपुर-कुलडीहा सड़क पहली बरसात में ही बह गयी. इससे दोनों गांवों का संपर्क टूट गया है. वहीं आवागमन ठप हो चुका है. सड़क बहने की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया विश्वनाथ हांसदा पहुंचे […]
विज्ञापन
हर साल बारिश में रहती है यही स्थिति
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत अंतर्गत श्यामसुंदपुर-कुलडीहा सड़क पहली बरसात में ही बह गयी. इससे दोनों गांवों का संपर्क टूट गया है. वहीं आवागमन ठप हो चुका है. सड़क बहने की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया विश्वनाथ हांसदा पहुंचे और सड़क का जायजा लिया.
ग्रामीण ताड़क महतो, विकास महतो, पीयूष महतो, अरुण महतो, बरेन महतो, अंजन महतो आदि ने बताया कि हर साल बरसात में यह सड़क बह जाती है. ग्रामीण बांस की पुलिया निर्माण कर उक्त सड़क पर आना जाना करते हैं.
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार उक्त जगह पर पुलिया निर्माण के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मांग की गयी, लेकिन आज तक पुल निर्माण के लिए पहल नहीं हुई है.
ग्रामीणों ने कहा कि नाला में पानी का बहाव तेज होने के कारण सड़क बह गयी. इससे श्यामसुंदपुर गांव के स्कूली बच्चों का भी स्कूल जाना
मुश्किल हो गया है. श्यामसुंदपुर के कई बच्चे उक्त सड़क से चांदुआ
मवि पढ़ने जाते हैं. उक्त
जगह पर पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष है.
भाई की हत्या के आरोपी को जेल
मुखिया की फरजी मुहर हस्ताक्षर पर लिया लोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




