लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान चोरी

Published at :01 Jun 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान चोरी

जादूगोड़ा. बिना ताला तोड़े घर में घुसे चोर, किया हाथ साफ आठ दिनों के लिए घर में ताला लगा कर बिहार गया था शर्मा परिवार, तभी हुई चोरी की घटना जादूगोड़ा : थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार की रात चोरों ने फिर एक घर से लाखों […]

विज्ञापन

जादूगोड़ा. बिना ताला तोड़े घर में घुसे चोर, किया हाथ साफ

आठ दिनों के लिए घर में ताला लगा कर बिहार गया था शर्मा परिवार, तभी हुई चोरी की घटना
जादूगोड़ा : थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार की रात चोरों ने फिर एक घर से लाखों रुपये के जेवरात व सामानों की चोरी कर ली. चोरी की घटना नवरंग मार्केट निवासी अभय कुमार शर्मा के घर में घटी. परिवार के सभी सदस्य आठ दिन पहले बिहार के गया स्थित अपने पैतृक गांव गये थे. मंगलवार की सुबह घर लौटें, तो घर दरवाजा खुला पाया, जिसे अंदर से ताला लगा कर लॉक किया गया था.
जैसे ही घर में घुसे तो अलमीरा, बक्सा और ट्रंक का खुला पाया. सभी जेवरात और महंगे सामान गायब थे. घटना की सूचना पर पहुंची जादूगोड़ा पुलिस ने घर की छानबीन की. फिलहाल अभय शर्मा की पत्नी धनबाद में हैं, उनके लौटने पर ही पता चल पायेगा कि कुल कितने के आभूषणों की चोरी हुई. इस कारण अब तक थाने में घटना को लेकर मामला दर्ज नहीं किया गया है. मालूम हो पिछले पांच महीने में जादूगोड़ा में दर्जनों चोरी की घटनाएं घट चुकी है.
रहस्यमय ढंग से हुई चोरी
अभय शर्मा के घर में प्रवेश करने के पांच दरवाजों में से तीनों को अंदर से लॉक किया गया था, जबकि दो दरवाजों को बाहर से ताला लगा कर लॉक किया गया था. बाहर से लॉक किये तालों को तोड़े बिना चोर कैसे अंदर घुसे और अंदर से लॉक दरवाजों में से एक का ताला कैसे तोड़ा, यह आश्चर्य का विषय बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola