झारखंड में ओड़िया को बचाना चुनौती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

ओड़िया शिक्षक व ओड़िया भाषा प्रेमियों का सम्मेलन बहरागोड़ा : प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के पांचरूलिया मध्य विद्यालय प्रांगण में सोमवार को अरधेंदु प्रहराज की अध्यक्षता में ओड़िया शिक्षक एवं ओड़िया भाषा प्रेमियों का सम्मेलन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में ओड़िया भाषा […]
विज्ञापन
ओड़िया शिक्षक व ओड़िया भाषा प्रेमियों का सम्मेलन
बहरागोड़ा : प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के पांचरूलिया मध्य विद्यालय प्रांगण में सोमवार को अरधेंदु प्रहराज की अध्यक्षता में ओड़िया शिक्षक एवं ओड़िया भाषा प्रेमियों का सम्मेलन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में ओड़िया भाषा को जीवित रखना एक चुनौती है. सभी ओड़िया भाषा प्रेमी व शिक्षक एकजुट होकर ओड़िया भाषा को बढ़ावा देने का संकल्प लें.
ओड़िया भाषा को पहचान दिलाने के लिए कई महापुरुषों ने बलिदान दिया है. भाषा और संस्कृति का प्रचार प्रसार जरूरी है. आने वाली पीढ़ी को भाषा व संस्कृति के लिए प्रेरित करना होगा. युवा पीढ़ी अपने दायित्व को ग्रहण करने के लिए आगे आयें. डॉ षाड़ंगी ने कहा कि शिक्षा सचिव से बात हुई है. जल्द कक्षा 9-10 की किताबें विद्यालयों में उपलब्ध होंगी. जून के अंदर शिक्षक नियुक्ति की विसंगतियां दूर की जायेगी. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नैतिक दायित्व के साथ भाषा को आगे बढ़ायें. सम्मेलन को दिलीप कुमार पति, मुख्य वक्ता पश्चिम सिंहभूम उत्कल सम्मेलनी के सभापति सरोज प्रधान, पूर्व एचएम धीरेंद्र नाथ दास, आशीष मिश्रा, भूतनाथ बेरा आदि ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर सुधांशु शेखर मुंडा, शक्ति पद दास, सुरेंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार गिरी, असित जेना, काली पाल, भूतनाथ मुंडा, रतिकांत सीट, लखन चंद्र गिरी, अनंदा महापात्रा, विजय धाड़ा, वंकेश जेना समेत पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, एवं सरायकेला-खरकवां आदि जिला के भाषा प्रेमी उपस्थित थे. सम्मेलन का संचालन मनोरंजन गिरी ने किया. इसके पूर्व उत्कल मणी गोपबंधु दास एवं विद्यालय के संस्थापक इश्वर चंद्र होता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




