खरसावां में 40 लाख लेवी लेने आये पांच अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : खरसावां में ‘शुरू जलाशय’ का निर्माण कर रहे संवेदक के कर्मचारियों के साथ चार मई की रात्रि में मारपीट करने व चालीस लाख की लेवी मांगने के आरोप में पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इनमें से तीन तमाड़ व दो खरसावां के निवासी हैं. उनके पास से एक देसी कट्टा, चार […]
विज्ञापन
सरायकेला : खरसावां में ‘शुरू जलाशय’ का निर्माण कर रहे संवेदक के कर्मचारियों के साथ चार मई की रात्रि में मारपीट करने व चालीस लाख की लेवी मांगने के आरोप में पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इनमें से तीन तमाड़ व दो खरसावां के निवासी हैं. उनके पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल व पांच मोबाइल बरामद हुए हैं.
सरायकेला में गुरुवार को एसपी इंद्रजीत महथा ने पत्रकारों को बताया कि ‘शुरू जलाशय’ में काम कर रहे संवेदक से अपराधियों ने चालीस लाख की लेवी मांगी थी. इसी सिलसिले में चार मई की रात्रि में संवेदक के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी. इस संबंध में खरसावां थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान एसडीपीओ केवी रमण उपस्थित थे.
आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी इंद्रजीत महथा.
लेवी नहीं मिलने पर चार मई की रात ‘शुरू जलाशय’ का निर्माण कर रहे संवेदक के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गयी थी
इनकी हुई गिरफ्तारी : मनसा मुंडा निवासी गांव हरूवा (अडकी), वीरेंद्र मुंडा उर्फ रोहित निवासी मुरलीडीह (तमाड़), यादव मुंडा निवासी मुरलीडीह (तमाड़), रामाय लोहरा निवासी लखनडीह (खरसावां) व शिवजी लोहरा निवासी लखनडीह (खरसावां).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




