नक्सलियों ने ट्रेन पर की फायरिंग

चाकुलिया : चाकुलिया से नौ किमी दूर कोकपाड़ा स्टेशन पर गुरुवार रात माओवादियों ने हमला कर दिया. स्टेशन पर खड़ी धनबाद से झाड़ग्राम जा रही इएमयू पैसेंजर के दोनों ड्राइवर को अगवा कर अपने साथ जंगल में ले गये. उनके साथ मारपीट की. ट्रेन पर भी फायरिंग किये जाने की खबर है. घटना रात करीब […]
चाकुलिया : चाकुलिया से नौ किमी दूर कोकपाड़ा स्टेशन पर गुरुवार रात माओवादियों ने हमला कर दिया. स्टेशन पर खड़ी धनबाद से झाड़ग्राम जा रही इएमयू पैसेंजर के दोनों ड्राइवर को अगवा कर अपने साथ जंगल में ले गये. उनके साथ मारपीट की. ट्रेन पर भी फायरिंग किये जाने की खबर है.
घटना रात करीब नौ बजे की है. माओवादियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों ड्राइवरों को मुक्त किया. घटना के बाद टाटा-खड़गपुर मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह से ठप पड़ा रहा. ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस घाटशिला में खड़ी रही. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांच से छह की संख्या में हथियारबंद लोग ट्रेन में पहले से मौजूद थे. कुछ हथियारबंद लोग स्टेशन पर थे.
ट्रेन जैसे ही कोकपाड़ा पहुंची, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इससे भगदड़ मच गयी. इसके बाद माओवादियों ने दोनों ड्राइवरों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे. स्टेशन से संचार व्यवस्था को ठप कर दिया. स्टेशन मास्टर ने मोबाइल से किसी तरह रेल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद चाकुलिया थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान फोर्स सहित कोकपाड़ा पहुंचे, लेकिन तब तक माओवादी जंगल की ओर फरार हो चुके थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




