मुसाबनी में क्रिसमस की धूम

Published at :26 Dec 2013 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी में क्रिसमस की धूम

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. शहर के विभिन्न गिरजा घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. गिरजाघरों में मध्य रात्रि में विशेष प्रार्थना आयोजित हुई. ग्रेस यूनियन चर्च में पास्टर किरण कुमार ने विशेष प्रार्थना सभा की. संचालन अश्विनी महाराणा ने किया. इस मौके पर चर्च […]

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. शहर के विभिन्न गिरजा घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. गिरजाघरों में मध्य रात्रि में विशेष प्रार्थना आयोजित हुई. ग्रेस यूनियन चर्च में पास्टर किरण कुमार ने विशेष प्रार्थना सभा की. संचालन अश्विनी महाराणा ने किया.

इस मौके पर चर्च में बच्चों द्वारा नृत्य, गीत, संगीत प्रस्तुत किये गये. विधवाओं के बीच जिला परिषद अध्यक्ष सोनिया सामंत ने क्रिसमस का उपहार वितरण किया गया. विधायक रामदास सोरेन द्वारा चर्च में भेजा गया क्रिसमस केक काटा गया और बांटा गया. संता क्लॉज द्वारा बच्चों को क्रिसमस उपहार दिया गया.

विलिवर्स चर्च तालाडीह, सुरदा में पास्टर साइमन मुमरू द्वारा विशेष प्रार्थना सभा की गयी. बेथल चर्च में पास्टर मुरली जोसेफ, इम्मामुएल चर्च सुरदा में पास्टर डी रवि संत बरबरा कैथोलिक चर्च में फादर सिलडोना, जीइएल चर्च मुसाबनी तथा सीएनआइ चर्च मुसाबनी में फादर एस डेविड द्वारा विशेष प्रार्थना की गयी. क्रिसमस के अवसर पर चर्चो में उत्सव का माहौल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola