ट्रांसफॉर्मर खराब, घाटशिला में जलापूर्ति ठप

घाटशिला : घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार परिसर में लगे 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो दिनों से शहर में जलापूर्ति ठप है. पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. शहर के लगभग 1300 उपभोक्ताओं को जलमीनार से पेयजल की आपूर्ति होती है. जल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारी ने बताया […]
घाटशिला : घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार परिसर में लगे 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो दिनों से शहर में जलापूर्ति ठप है. पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. शहर के लगभग 1300 उपभोक्ताओं को जलमीनार से पेयजल की आपूर्ति होती है. जल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारी ने बताया कि इस मामले में अधिक जानकारी विद्युत विभाग दे सकता है.
200 केवी के ट्रांसफॉर्मर में खराबी के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 200 केवी का दूसरा ट्रांसफॉर्मर बुधवार को लगाया गया. ट्रांसफॉर्मर को चार्ज किया जा रहा है. विद्युत विभाग के जेइ चंद्रशेखर ने बताया कि शाम तक ट्रांसफॉर्मर चार्ज हो जायेगा. इसके बाद ट्रांसफॉर्मर काम करने लगेगा. जल एवं स्वच्छता विभाग के जेइ पीके माझी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर ठीक होने पर गुरुवार से आपूर्ति सुचारू हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




