6600 करोड़ हुई लागत, 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य

गालूडीह : केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की दो सदस्यीय टीम बुधवार की सुबह दस बजे गालूडीह बराज पहुंची. टीम में शामिल सीडब्ल्यूसी के निर्देशक आरके कनोडिया और चीफ इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने बराज के आइबी में अभियंताओं के साथ बैठक की. इस दौरान सुवर्णरेखा परियोजना में अब तक क्या काम हुआ है, क्या बाकी है […]
गालूडीह : केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की दो सदस्यीय टीम बुधवार की सुबह दस बजे गालूडीह बराज पहुंची. टीम में शामिल सीडब्ल्यूसी के निर्देशक आरके कनोडिया और चीफ इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने बराज के आइबी में अभियंताओं के साथ बैठक की. इस दौरान सुवर्णरेखा परियोजना में अब तक क्या काम हुआ है, क्या बाकी है और कब तक पूरा होगा पर चर्चा की. किसानों की खेतों तक कैसे जल्द पानी पहुंचे. नहरों से कितनी जमीन सिंचित होगी,
जमीन अधिग्रहण की अचड़नें कैसे खत्म हो आदि पर चर्चा की. बैठक के बाद निर्देशक आरके कनोड़िया ने बताया कि परियोजना की कुल लागत 6600 करोड़ पहुंच गयी है. 2018 मार्च तक परियोजना पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




