गालूडीह में बिहारी समाज का होली मिलन

गालूडीह : गालूडीह आलूपट्टी मुहल्ला में बुधवार की शाम बिहारी समाज का होली मिलन समारोह हुआ. शाम में बच्चों के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. देर रात तक होली मिलन समारोह चला. मौके पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी. मुख्य अतिथि गालूडीह के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह […]
गालूडीह : गालूडीह आलूपट्टी मुहल्ला में बुधवार की शाम बिहारी समाज का होली मिलन समारोह हुआ. शाम में बच्चों के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. देर रात तक होली मिलन समारोह चला. मौके पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी. मुख्य अतिथि गालूडीह के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह से भाइचारा और प्रेम बढ़ता है. मौके पर सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ.
समारोह में समाज के शत्रुघन प्रसाद गुप्ता, लल्लू प्रसाद गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, रामचंद्र साव, अरुण गुप्ता, राम प्रकाश साव, शंकर सिंह, अमर दीप सिंह, अशोक गुप्ता, शिव शंकर साव, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, जय शंकर गुप्ता, बलराम गुप्ता, रामचंद्र सिंह, लक्ष्मण साव, चैता साव, कृष्णा साव, पहलाद साव, संजय अग्रहरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




