सबरों ने विद्युत कार्यालय घेरा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के गहनडीह और तामुकपाल स्थित सबर बस्ती में विद्युत संयोजन देने की मांग पर सोमवार को सबरों ने विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय का घेराव किया. सबरों ने कार्यपालक अभियंता सरताज कुरैशी और एसडीओ की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने सबरों को आश्वासन दिया कि अप्रैल […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के गहनडीह और तामुकपाल स्थित सबर बस्ती में विद्युत संयोजन देने की मांग पर सोमवार को सबरों ने विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय का घेराव किया. सबरों ने कार्यपालक अभियंता सरताज कुरैशी और एसडीओ की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू को ज्ञापन सौंपा.
उन्होंने सबरों को आश्वासन दिया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गहनडीह और तामुकपाल का दौरा कर विद्युत संयोजन देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे.चेंगजोड़ा के युवा नेता मंगल मार्डी, कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी, सत्यजीत सीट, अर्जुन सिंह, अमित राय, शेख फारूख, मोहन मंहती के नेतृत्व में सबर कार्यालय पहुंचे थे. सबरों ने कहा कि शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर गहनडीह है, मगर आज तक सबर बस्ती में विद्युत नहीं पहुंची है.
सबरों ने कहा कि सरकार उनके लिए कई योजनाएं लागू कर रही है, लेकिन विद्युत विभाग उन्हें विद्युत संयोजन नहीं दे रहा है. सबरों ने विभाग से 10 खंभा और तार देने की मांग की, ताकि उनके घर तक विद्युत पहुंच सके. तामुकपाल का भी वही हाल है. तामुकपाल के ग्रामीणों ने विभाग से पांच खंभा और तार देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




