धालभूमगढ़ में 24 कुंडीय यज्ञ और प्रज्ञा पुरान कथा शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा धालभूमगढ़ 3 धालभूमगढ़ प्रखंड के राजबाड़ी परिसर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार का 24 कुंडीय यज्ञ और प्रज्ञा पुरान कथा का उदघाटन राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने ध्वजारोहण कर किया. इसके पहले 1008 महिलाएं सिर पर कलश लेकर राजबाड़ी त्रिवेणीश्वर मंदिर से निकलीं. यात्रा में शामिल […]
विज्ञापन
1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
धालभूमगढ़ 3 धालभूमगढ़ प्रखंड के राजबाड़ी परिसर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार का 24 कुंडीय यज्ञ और प्रज्ञा पुरान कथा का उदघाटन राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने ध्वजारोहण कर किया. इसके पहले 1008 महिलाएं सिर पर कलश लेकर राजबाड़ी त्रिवेणीश्वर मंदिर से निकलीं. यात्रा में शामिल महिलाएं धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ की विभिन्न मार्गों से होते हुए नरसिंहगढ़ प्रज्ञा पीठ पहुंचीं. 24 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं. जितेन महतो ने धर्म ध्वजा की पूजा की. गायत्री प्रज्ञा पीठ हरिद्वार के राम शुक्ला ने गायत्री मंत्र के साथ देवी-देवताओं की स्थापना,
कलश पूजन और आरती की. पूजन और आरती में अंजनी कुमार, लालू भाई, शक्ति पीठ जमशेदपुर के डॉ अमर कुमार, संतोष कुमार, कपिल देव शर्मा, देवेंद्र नाथ महतो, सरोज देवी, मनोरमा कुमारी, शारदा देवी ने मदद की. कलश यात्रा में धालभूमगढ़, घाटशिला, गालूडीह क्षेत्र की महिलाएं शामिल थीं. यज्ञीय कार्यक्रम के आयोजन में लखन लाल अग्रवाल, गुरु देव महतो, पुलक नमाता, विशाल नमाता, नंदन सिंहदेव, रंजन सिंहदेव, नटवर लाल अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, मुन्ना तिवारी, मनीषा अग्रवाल, लखी प्रिया सीट समेत अन्य ने सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




