सरहुल पूजा पर निकला जुलूस

Published at :28 Mar 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
सरहुल पूजा पर निकला जुलूस

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय से सटे दिशुआ जाहेर गाड़ में रविवार को बाहा बोंगा ( सरहुल) पूजा हुई. पुजारी मानसिंह सोरेन ने पूजा की. आदिवासी समाज के लोगों ने क्षेत्र में सुख और समृद्धि के लिए पूजा की. पूजा के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया. इसके बाद पूजा कमेटी की ओर से […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय से सटे दिशुआ जाहेर गाड़ में रविवार को बाहा बोंगा ( सरहुल) पूजा हुई. पुजारी मानसिंह सोरेन ने पूजा की. आदिवासी समाज के लोगों ने क्षेत्र में सुख और समृद्धि के लिए पूजा की.

पूजा के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया. इसके बाद पूजा कमेटी की ओर से जाहेर थान से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस में कमेटी के सदस्य व समाज के पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया.
जुलूस में शामिल लोग हाथों में साल वृक्ष की डाली लेकर चल रहे थे. जुलूस ने बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया. जुलूस वापस जाहेर थान पहुंच कर समाप्त हुआ. जुलूस में परमेश्वर हेंब्रम, गुरू चरण मांडी, ललित मांडी, सवान सोरेन, दुर्गा पद हांसदा, रवि चंद्र मांडी समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola