जिंदगी और मौत से जूझ रही मुसाबनी की चांदो सबर

Published at :27 Mar 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
जिंदगी और मौत से जूझ रही मुसाबनी की चांदो सबर

मुसाबनी : पारूलिया के सितुमपाल टोला की चांदो सबर (46) जिंदगी और मौत से जूझ रही है. चांदो सबर पिछले कुछ माह से बीमार है. उसका समय पर उचित इलाज नहीं होने से उसकी हालत बिगड़ गयी. उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. उसकी पुत्री मंगली के अनुसार […]

विज्ञापन

मुसाबनी : पारूलिया के सितुमपाल टोला की चांदो सबर (46) जिंदगी और मौत से जूझ रही है. चांदो सबर पिछले कुछ माह से बीमार है. उसका समय पर उचित इलाज नहीं होने से उसकी हालत बिगड़ गयी. उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.

उसकी पुत्री मंगली के अनुसार चांदो सबर पिछले दो माह से बुखार से पीड़ित है. गरीबी तथा लाचारी के कारण उसका इलाज समय पर नहीं हो पाया. पति लखन सबर मजदूरी कर परिवार चलाता है. उसके परिवार में बेटी सुनिता सबर (9) भी बीमार है. डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया है. लखन अपनी बीमार बेटी सुनिता सबर को लेकर इलाज कराने एमजीएम गया है.

मूलभूत सुविधा से वंचित हैं सबर :
सितुमपाल के करीब एक दर्जन सबर परिवार शंख नदी के किनारे रहते हैं. यहां के सबर मुलभूत सुविधा से वंचित हैं. आवास, पेयजल समेत कई सुविधा नहीं है. सबर शंख नदी के पानी पीते हैं तथा झोपड़ी में रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola