मोदी का प्रधानमंत्री बनना निश्चित है: शैलेंद्र

चाकुलिया : 29 दिसंबर को रांची में आयोजित भाजपा की संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार को चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में भाजपा प्रखंड कमेटी की एक बैठक मंडल अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक की अध्यक्षता में हुई. बैठक के मुख्य अतिथि सांसद शैलेंद्र महतो ने कहा कि 29 दिसंबर को रांची में […]
चाकुलिया : 29 दिसंबर को रांची में आयोजित भाजपा की संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार को चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में भाजपा प्रखंड कमेटी की एक बैठक मंडल अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक की अध्यक्षता में हुई.
बैठक के मुख्य अतिथि सांसद शैलेंद्र महतो ने कहा कि 29 दिसंबर को रांची में आयोजित विजय संकल्प रैली देश और राज्य की दिशा और दशा तय करेगी. नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है. उन्होंने कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है.
कांग्रेस से देश की जनता उब चुकी है. पार्टी का हर कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेकर सफल बनाये. इस मौके पर पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि रांची में आयोजित विजय संकल्प रैली राज्य की सत्ता में परिवर्तन करेगी. कार्यक्रम के प्रभारी सरोज महापात्र ने भी अपनी बातें रखीं.
इस मौके पर भरत झुनझुनवाला, साधन मल्लिक, विपल्व महंती, योगेंद्र मुंडा, ईश्वर टुडू, जगदीश महतो, देवदत्त मईती, संजय दास, मान सिंह टुडू, लखन मांडी, जमुना टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




