छेड़खानी व मारपीट का आरोपी गया जेल

घाटशिला : मऊभंडार पुलिस ने ग्वाला बस्ती में छेड़खानी नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में बिटली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में मलिकुन निशा के बयान पर घाटशिला थाना में कांड संख्या 99/2013, दिनांक 21 दिसंबर 13, भादवि की धारा 341, 323, 337, 504 और 354 […]
घाटशिला : मऊभंडार पुलिस ने ग्वाला बस्ती में छेड़खानी नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में बिटली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इस संबंध में मलिकुन निशा के बयान पर घाटशिला थाना में कांड संख्या 99/2013, दिनांक 21 दिसंबर 13, भादवि की धारा 341, 323, 337, 504 और 354 (बी) के तहत बिटली के खिलाफ मामला दर्ज किया था. सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
दर्ज प्राथमिकी में मलिकुन निशा ने बताया कि वह 21 दिसंबर को अपने घर के पास खड़ी थी. कुछ दूरी पर अपने गोद में बच्च लेकर बिटली निकला और उसे इशारा किया. जब उसने मना किया, तो वह अपने बच्चे को अपनी पत्नी की गोद में दे दिया और उसके साथ मारपीट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




