नये भवन में शुरू हुआ रामचंद्रपुर पीएचसी

Published at :18 Mar 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
नये भवन में शुरू हुआ रामचंद्रपुर पीएचसी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के रामचंद्रपुर पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) गुरुवार से नये भवन में शुरू हो गया. 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक भवन बेकार पड़ा था. वर्ष 2014 में भवन का उदघाटन किया गया था. यहां पदस्थापित चिकित्सक डॉ एसके माझी और स्वास्थ्य कर्मी यदा-कदा आते थे पुराने भवन में ही मरीजों […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के रामचंद्रपुर पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) गुरुवार से नये भवन में शुरू हो गया. 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक भवन बेकार पड़ा था. वर्ष 2014 में भवन का उदघाटन किया गया था. यहां पदस्थापित चिकित्सक डॉ एसके माझी और स्वास्थ्य कर्मी यदा-कदा आते थे

पुराने भवन में ही मरीजों का इलाज होता था. ज्ञात हो कि प्रभात खबर के गुरुवार के अंक में रामचंद्रपुर पीएचसी के नये भवन बेकार पड़ने का समाचार प्रकाशित हुआ था. इसके बाद गुुरुवार को आनन-फानन में नये भवन में पीएचसी शुरू किया गया.

समय पर पहुंचे डॉक्टर व फॉर्मासिस्ट
गुरुवार को डॉ एसके माझी, फॉर्मासिस्ट और एएनएम निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचे. नये भवन में बैठ कर मरीजों की जांच की और दवा दी. विदित को कि इस नव निर्मित भवन में तमाम सविधाएं हैं. पेयजल, शौचालय समेत अन्य सुविधाएं हैं. भवन के पास की चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए तीन मंजिला आवास भी है. चिकित्सा प्रभारी डॉ विकास घोष ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से आयेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola