घाटशिला को जिला बनाना भाजपा का एजेंडा : महापात्र

घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में शुक्रवार को भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा – घाटशिला को जिला बनाना भाजपा के एजेडें में है और रहेगा. इस विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्षों तक कांग्रेस और झामुमो का नेतृत्व रहा. उक्त दोनों पार्टियां जनता को जवाब दें कि घाटशिला को […]
घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में शुक्रवार को भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा – घाटशिला को जिला बनाना भाजपा के एजेडें में है और रहेगा. इस विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्षों तक कांग्रेस और झामुमो का नेतृत्व रहा. उक्त दोनों पार्टियां जनता को जवाब दें कि घाटशिला को जिला क्यों नहीं बनाया. घाटशिला को जिला बनाने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू प्रयासरत हैं.
इसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी है, जिसे दूर कर किया जायेगा. वहीं सांसद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के घाटशिला में ठहराव को लेकर भी प्रयासरत हैं. केंद्र में कांग्रेस और राज्य में झामुमो सरकार रहने के बाद भी एनएच-33 की मरम्मत और घाटशिला की मुख्य सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गयी. यह जनता से छिपी नहीं है. आने वाले दिनों में निश्चित रूप से घाटशिला जिला बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार निश्चित रूप से डेढ़ साल में देश और राज्य को विकास देने में जुटी है. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय पांडेय, शिव रतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




