राज्यपाल व सीएम होंगे मुख्य अतिथि

Published at :11 Mar 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल व सीएम होंगे मुख्य अतिथि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खंडामौदा ओड़िया हाई स्कूल का प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन 12 से 14 मार्च तक होगा. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है. पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खंडामौदा ओड़िया हाई स्कूल का प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन 12 से 14 मार्च तक होगा. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है. पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार वर्मा, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने गुरुवार को समारोह स्थल पर तैयारी का जायजा लिया.

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डॉ दिनेश षाड़ंगी ने बताया कि 12 मार्च को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी. 13 मार्च के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में झारखंड और ओड़िशा के कई मंत्री भाग लेंगे.

पाटबेड़ा में बनेगा हेलीपैड: एसडीओ ने बताया कि खंडामौदा के गोपबंधु चौक के पास की जमीन गीली है. इस कारण यहां हेलीपैड नहीं बन सकता है. अब पाटबेड़ा में हेलीपैड बनेगा. कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था करने, बिजली में कटौती नहीं करने, गोपबंधु चौक से हाई टेंशन तार ऊपर उठाने सहित अन्य निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola