ग्रामीणों ने शिक्षक को योगदान देने से रोका

Published at :10 Mar 2016 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शिक्षक को योगदान देने से रोका

बहारोगोड़ा : बहरागोड़ा के पांचरूलिया ओड़िया मध्य विद्यालय में बुधवार को योगदान करने आये बांग्ला माध्यम के शिक्षक पुलिन बिहारी साव को स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने योगदान करने नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में ओड़िया माध्यम से पढ़ाई होती है. विभाग से ओड़िया शिक्षक की मांग की गयी थी. योगदान करने […]

विज्ञापन

बहारोगोड़ा : बहरागोड़ा के पांचरूलिया ओड़िया मध्य विद्यालय में बुधवार को योगदान करने आये बांग्ला माध्यम के शिक्षक पुलिन बिहारी साव को स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने योगदान करने नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में ओड़िया माध्यम से पढ़ाई होती है. विभाग से ओड़िया शिक्षक की मांग की गयी थी. योगदान करने पहुंचे शिक्षक पुलिन बिहारी साव धालभूमगढ़ के रेड़ुआ मुढाठाकुरा प्रावि में पदस्थापित थे.

छह माह बाद उन्हें सेवानिवृत्त होना है. इसके कारण ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उन्हें योगदान करने नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा कि ओड़िया मवि के लिए क्षेत्र के प्रावि पाटपुर, बहरागोड़ा 1 में पदस्थापित ओड़िया माध्यम के शिक्षक भवानी शंकर धाड़ा को पदस्थापित करने के लिए उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्राचार किया गया था. इसके बाद भी विभाग की ओर से बांग्ला माध्यम के शिक्षक को भेजा गया है. इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष असित कुमार जेना, प्रदीप धाड़ा, कामाक्ष्य नारायण जेना, भगवान जेना, संतोष मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola