घाटशिला: कालचिती में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुखिया ने कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

अपने हक व अधिकार को जानें महिलाएं घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत की मुखिया सोमवारी सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है. महिलाओं को अपना हक और अधिकार जानने की जरूरत है. महिलाएं शिक्षित और […]
विज्ञापन
अपने हक व अधिकार को जानें महिलाएं
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत की मुखिया सोमवारी सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है. महिलाओं को अपना हक और अधिकार जानने की जरूरत है. महिलाएं शिक्षित और साक्षर होती हैं, तो वे गांव व समाज को साक्षर बनायेंगी. एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी चीज है. जो एक दूसरे को बांटा जा सकता है. आज के समय में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जागरूक होती हैं,
तो गांव में महिला समूह बना कर रोजगार कर सकती हैं. महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं. महिला समूह बना कर रोजगार कर रही हैं. आने वाले दिनों में महिलाओं को शिक्षा के प्रति और जागरूक बनने की जरूरत है. इस मौके पर मुखिया शांति मुर्मू, वार्ड सदस्य कानू बाला पात्र, जमुना प्रमाणिक, प्रीति नमाता, सीमा पात्र, भारती मुंडा समेत अन्य उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




