सबरों का हाल : रहते हैं झारखंड और पानी पीते हैं पश्चिम बंगाल का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

इन टोलों के ग्रामीण पश्चिम बंगाल के भातहांडिया गांव से पेयजल लाते हैं इन टोलों में आज तक नहीं पहुंची है बिजली, ढिबरी युग में हैं ग्रामीण बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत का चित्रेश्वर गांव शिव नगरी है. इस गांव के गिटी टोला, दास टोला और सबर टोला के ग्रामीणों की विडंबना है […]
विज्ञापन
इन टोलों के ग्रामीण पश्चिम बंगाल के भातहांडिया गांव से पेयजल लाते हैं
इन टोलों में आज तक नहीं पहुंची है बिजली, ढिबरी युग में हैं ग्रामीण
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत का चित्रेश्वर गांव शिव नगरी है. इस गांव के गिटी टोला, दास टोला और सबर टोला के ग्रामीणों की विडंबना है कि वे रहते तो हैं झारखंड में मगर पानी पीते हैं पश्चिम बंगाल का. इन टोलों में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. करीब 60 परिवार बंगाल के भातहांडिया गांव से पेयजल लाते हैं. आज तक इन टोलों में बिजली भी नहीं पहुंची है. ग्रामीण ढिबरी युग में जीने पर विवश हैं.
जन प्रतिनिधियों और नौकरशाहों ने यहां के ग्रामीणों को सिर्फ सब्ज बाग ही दिखाया है.
सबर टोला के की यशोदा नायक, पूजा नायक, रूपा नायक, दयाल डाकुआ, पुतूल डाकुआ ने बताया कि उक्त टोला में आठ सबर परिवार रहते हैं. टोला में एक भी चापाकल नहीं है. गिटी और दास टोला के ग्रामीण शशांक साव, प्रभाष गेटी, सदानंद गेटी, गदाधर दास, गोपाल दास, श्याम पद दास, नगेन गेटी ने कहा यहां करीब 48 परिवार रहते हैं. पेयजल की कोई सुविधा नहीं है. 23 साल पूर्व तत्कालीन विधायक देवी पदो उपाध्याय के कार्यकाल में एक कुआं बना था.
वह कुआं आज जर्जर हो गया है. टोला का एक मात्र चापाकल कई वर्षों से खराब है. यहां के ग्रामीण एक किमी दूर स्थित पश्चिम बंगाल के भातहाड़िया गांव से पानी लाते हैं.
इन टोलों में विगत दिनों विधायक कुणाल षाड़ंगी और बिजली विभाग के एसडीओ गये थे. आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही बिजली बहाल होगी. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. विद्युत विभाग के एसडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि गिटी टोला, दास टोला, सबर टोला, हरिजन टोला में बिजली बहाल करने को प्राथमिकता पर लिया गया है. उक्त टोलों को दीन दयाल उपाध्याय बिजली योजना से जोड़ा जायेगा. वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक दो दिन के अंदर टोलों में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




