झामुमो प्रखंड कमेटी भंग

Published at :06 Mar 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो प्रखंड कमेटी भंग

चाकुलिया : चाकुलिया के अग्रसेन भवन में शनिवार को झामुमो प्रखंड संयोजक कमेटी की एक बैठक जिपा परिषद सदस्य शिव चरण हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में शिव चरण हांसदा ने कहा कि जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड कमेटी को भंग कर दिया गया […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के अग्रसेन भवन में शनिवार को झामुमो प्रखंड संयोजक कमेटी की एक बैठक जिपा परिषद सदस्य शिव चरण हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में शिव चरण हांसदा ने कहा कि जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड कमेटी को भंग कर दिया गया है.

प्रखंड की प्रत्येक पंचायतों में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन 20 दिनों के अंदर कर लें. ताकि जिला कमेटी के आदेशानुसार सम्मेलन आयोजित कर प्रखंड कमेटी का गठन किया जा सके. बैठक में उप प्रमुख रंजीत गोप, मुखिया दमयंती मुर्मू, मंजूला मुर्मू, रेणुका मुंडा, पंसस ललिता हांसदा, चंद्र शेखर राणा, मथुर सोरेन, दासो हेंब्रम, गोपन परिहारी, साहेब राम मांडी, श्याम पद मांडी, मनोरंजन महतो, नाटा राय, बुबाई दास, मिन्हाज अख्तर, बबलू गिरी, राजेश नामाता, लोप्सा मुर्मू, कुंवर मांडी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola