घाटशिला: कभी भी बंद हाे सकती है पानी की सप्लाई

घाटशिला : जल एवं स्वच्छता विभाग (यांत्रिकी) की लापरवाही से घाटशिला में कभी भी जलापूर्ति ठप हो सकती है. क्योंकि सुवर्णरेखा नदी के किनारे बना इंटक वेल और पाइप में बालू भर गया है. इससे क्षमता के मुताबिक पंप काम नहीं कर रहा है. फिलहाल यहां के 1300 उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल से सिर्फ सुबह […]
घाटशिला : जल एवं स्वच्छता विभाग (यांत्रिकी) की लापरवाही से घाटशिला में कभी भी जलापूर्ति ठप हो सकती है. क्योंकि सुवर्णरेखा नदी के किनारे बना इंटक वेल और पाइप में बालू भर गया है. इससे क्षमता के मुताबिक पंप काम नहीं कर रहा है. फिलहाल यहां के 1300 उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल से सिर्फ सुबह में ही एक टाइम जलापूर्ति होती है.
मगर प्रेशर नहीं रहने से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता है. विदित हो कि इसके पूर्व दो टाइम जलापूर्ति होती थी. इंटक वेल की सफाई नहीं हुई तो भीषण गर्मी में यहां के उपभोक्ता पानी के लिए तरस जायेंगे. इस ओर विभाग और पंचायत के जन प्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




