डॉ रतन महतो को गुरुदास गुप्ता ने किया सम्मानित

धालभूमगढ़ : अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में संवैधानिक, शैक्षणिक योग्यता और लड़ाकू साथी के रूप में चतरो के डॉ रतन महतो को एटक के महासचिव गुरुदास दास गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है. राष्ट्रीय महाधिवेशन तमिलनाडु के कोयंबटूर में 25 से 28 फरवरी तक आयोजित हुआ. डॉ महतो भारतीय […]
धालभूमगढ़ : अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में संवैधानिक, शैक्षणिक योग्यता और लड़ाकू साथी के रूप में चतरो के डॉ रतन महतो को एटक के महासचिव गुरुदास दास गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है. राष्ट्रीय महाधिवेशन तमिलनाडु के कोयंबटूर में 25 से 28 फरवरी तक आयोजित हुआ. डॉ महतो भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं. सम्मेलन में 25 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 2644 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. सम्मेलन में डॉ महतो झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. डॉ महतो ने एमए, एलएलवी, बीजेएम फिल (मानवशास्त्र) और पीएचडी की योग्यता प्राप्त की है..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




