महान पुरुष थे बाबा तिलका माझी : सांसद

डुमरिया : डुमरिया के छोटाआस्ती फुटबॉल मैदान में बाबा तिलका माझी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को तिलका माझी जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबा तिलका माझी ने सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था. वे महान पुरुष थे. उन्होंने कहा कि […]
डुमरिया : डुमरिया के छोटाआस्ती फुटबॉल मैदान में बाबा तिलका माझी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को तिलका माझी जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबा तिलका माझी ने सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था. वे महान पुरुष थे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है.
उनके प्रयास से मुसाबनी से कैमा तक सड़क बनी. सांसद ने कहा कि डुमरिया के कुमड़ाशोल से लायलमघाटी तक सड़क बनेगी. इस क्षेत्र में इंटर कॉलेज की जरूरत है. चाईडीहा के कड़ियानाला में वृहत चेकडैम और 3000 मीटर लंबा सिंचाई नाला का निर्माण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




