रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय रहा बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय हैं, जो शिक्षा विभाग की लापरवाही से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं. इससे ऐसे कई विद्यालय शिक्षक के किसी काम से चले जाने से बंद हो जाते हैं. ऐसा ही एक विद्यालय है प्रखंड का रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय. इस विद्यालय के एक मात्र […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय हैं, जो शिक्षा विभाग की लापरवाही से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं. इससे ऐसे कई विद्यालय शिक्षक के किसी काम से चले जाने से बंद हो जाते हैं.
ऐसा ही एक विद्यालय है प्रखंड का रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय. इस विद्यालय के एक मात्र शिक्षक राम कृष्ण घोष बुधवार को चावल का उठाव करने के लिए गये थे. इससे विद्यालय बंद रहा. विद्यालय बंद होने से विद्यालय में नामांकित कई विद्यार्थी मध्याह्न भोजन से वंचित हो गये. विद्यालय बंद होने से ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर विद्यालय बंद रहता है. विद्यालय में एक शिक्षक रहने के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. विद्यालय में एक भी पारा शिक्षक नहीं है. ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द विद्यालय में एक शिक्षक की नियुक्ति की जाये. अन्यथा सभी ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
बुधवार को विद्यालय के सूचना पट पर विद्यालय के शिक्षक ने लिखा है कि 10 फरवरी की सुबह दस बजे चावल उठाव करने के लिए गोदाम जा रहा हूं, इसलिए विद्यालय बंद रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




