घाटशिला ए को हरा चाकुलिया सेफा में पहुंचा

Published at :04 Feb 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला ए को हरा चाकुलिया सेफा में पहुंचा

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे स्टेडियम में बुधवार को विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच में चाकुलिया की टीम ने घाटशिला ए को 64 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. चाकुलिया के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चाकुलिया की […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे स्टेडियम में बुधवार को विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच में चाकुलिया की टीम ने घाटशिला ए को 64 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. चाकुलिया के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चाकुलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 176 रन बनाये. कप्तान आनंद सिंह ने 49 और रोहित महतो ने 40 रनों की तूफानी पारी खेली. घाटशिला ए के भरत ने दो विकेट लिया. जवारी पारी खेलनी उतरी घाटशिला ए की टीम 13.1 ओवर में 112 पर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से जय शंकर ने 39 रनों की पारी खेली. चाकुलिया के जीतेश ने चार और राहुल ने तीन विकेट प्राप्त किया. मैच में अंपायर राज कुमार सिंह, मो भुटान और प्रशांत महतो ने स्कोरर की भूमिका निभायी.

खेलकूद नौ और 10 को
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा कॉलेज में आगामी नौ और 10 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी. यह जानकारी गेम प्रभारी प्रो बिरबल हेंब्रम ने दी है. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंटर से लेकर स्नातक तक की सभी संकायों के विद्यार्थी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि 100, 200, 400 मीटर दौर, तिरंदाजी, ऊंची कूद, कूद समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola