एक किमी दूर तालाब के गंदे पानी से नहा रहे बच्चे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : अभी गर्मी ने दस्तक भी नहीं दी है कि सरकारी लापरवाही से कल्याण विभाग संचालित घाटशिला के पावड़ा स्थित अजजा आवासीय विद्यालय में जल संकट गहरा गया है. स्थिति यह है कि इस विद्यालय के बच्चे एक किमी दूर स्थित एक तालाब के प्रदूषित पानी में हर रोज नहाने जाते हैं. इस तालाब […]
विज्ञापन
घाटशिला : अभी गर्मी ने दस्तक भी नहीं दी है कि सरकारी लापरवाही से कल्याण विभाग संचालित घाटशिला के पावड़ा स्थित अजजा आवासीय विद्यालय में जल संकट गहरा गया है. स्थिति यह है कि इस विद्यालय के बच्चे एक किमी दूर स्थित एक तालाब के प्रदूषित पानी में हर रोज नहाने जाते हैं.
इस तालाब के पानी में नहाना बच्चों के लिए जोखिम भरा है. स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है. विगत दिनों विधान सभा की टीम ने भी स्कूल का जायजा लिया था. मगर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.
इस आवासीय विद्यालय में घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के 248 गरीब आदिवासी, सबर, बिरहोर बच्चे पढ़ते हैं. मगर कल्याण विभाग इस विद्यालय के प्रति लापरवाही बरत रहा है. यही कारण है कि इस विद्यालय में कृत्रिम जल संकट है और बच्चों को तालाब में नहाना पड़ रहा है. कल्याण विभाग तमाशा देख रहा है. क्योंकि छोटे-छोटे बच्चों का तालाब में नहाना खतरे से खाली नहीं है.
इसलिए है जल संकट. कल्याण विभाग के तहत विद्यालय परिसर में तीन डिप बोरिंग लगाये गये हैं. इनमें से दो खराब पड़े हैं. चार चापनल हैं. इनमें दो खराब पड़े हैं. एक कुंआ है. बच्चों को कक्षाओं में जाने के लिए दस बजे तैयार हो जाना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




