धान पीटने को लेकर विवाद, तीन जख्मी

बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के बाधाकुली गांव में धान पीटने से उड़ने वाले गर्दा को लेकर दो परिवारों के बीच उत्पन्न विवाद में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. तीनों घायलों को बड़शोल पुलिस ने इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी लाया. नित्यानंद नायक गंभीर रूप से जख्मी है. घटना के जानकारी के मुताबिक […]
बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के बाधाकुली गांव में धान पीटने से उड़ने वाले गर्दा को लेकर दो परिवारों के बीच उत्पन्न विवाद में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. तीनों घायलों को बड़शोल पुलिस ने इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी लाया. नित्यानंद नायक गंभीर रूप से जख्मी है. घटना के जानकारी के मुताबिक नित्यानंद नायक की खलिहान में धान झाड़ा जा रहा था. उसका भुसा नीलकंठ के टाटा मैजिक में जा गिरा. इसे लेकर पहले महिलाओं के बीच गाली-ग्लौज हुई.
बीच बचाव करने आये नित्यानंद नायक, रीता नायक और मीरा पात्र पर नीलकंठ नायक और उसके पुत्र देवदत्त नायक ने डंडा से प्रहार कर दिया. उक्त घटना से नित्यानंद नायक को गंभीर चोट आयी है. दो महिलाएं भी जख्मी हुई हैं. नित्यानंद नायक ने घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




