घटिया चावल देने का आरोप, बवाल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया गांव की लक्ष्मी नारायण महिला समिति नामक जन वितरण दुकानदार द्वारा रविवार को कुछ कार्ड धारियों के बीच घटिया चावल का वितरण किया गया. वहीं ग्रामीणों को दिसंबर माह का चावल देकर कार्ड में जनवरी माह अंकित किया गया. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और बवाल […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया गांव की लक्ष्मी नारायण महिला समिति नामक जन वितरण दुकानदार द्वारा रविवार को कुछ कार्ड धारियों के बीच घटिया चावल का वितरण किया गया. वहीं ग्रामीणों को दिसंबर माह का चावल देकर कार्ड में जनवरी माह अंकित किया गया. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और बवाल किया . ग्रामीणों इसकी शिकायत प्रखंड के उप प्रमुख रंजीत गोप को दी. शिकायत पाकर श्री गोप कोलबादिया गांव पहुंचे.
श्री गोप ने जन वितरण महिला दुकानदार से मामले की जानकारी ली. दुकानदार ने बताया कि उन्हें जनवरी माह का चावल दिया गया है. इसलिए कार्ड में जनवरी माह अंकित किया गया. उन्होंने कहा कि एसएफसीआइ गोदाम द्वारा वितरण करने के लिए चावल दिया गया था. मौके पर श्री गोप ने दूरभाष पर सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




